अखिलेश बोले: हनीप्रीत को नेपाल भगाने में बीजेपी का हाथ

अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा बयान देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धोखेबाज ठहराया है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले हमें मथुरा याद दिलाने की बात करते है, लेकिन भाजपा वाले अपने बाबा राम रहीम के रिश्ते नहीं बताते हैं। बीजेपी का कौन नेता बचा हैं, जिसने बाबा के साथ फोटो नहीं खिचाई। अखिलेश ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुना है कि राम रहीम की बेटी यूपी के रास्ते होकर गई है।
अखिलेश ने ये भी कहा कि बीजेपी ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। योगी सरकार ने यूपी के विकास को रोकने का काम किया है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ रहा है।
मिली हनीप्रीत लिया हिरासत में, जांच के बाद सामने आया ये बड़ा सच…
अखिलेश ने कहा कि सपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां पूरी तरह से बोलने और अपनी बात रखने का हक है। उन्होंने कहा देश तभी बनेगा जब उत्तर प्रदेश बनेगा। अगर प्रदेश जे आंकड़े अच्छे होते है तो देश के भी होते है,क्योंकि यूपी सबसे बड़े आबादी का प्रदेश है। अखिलेश ने कहा कि यूपी के किसानों को उम्मीद थी कि उनका पूरा कर्ज माफ होगा.
उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ मजाक किया है कर्जामाफी के नाम पर उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला ऐसी पार्टी से है, जिसके पास ओपीएम है। भगवान जब कोई शुभ काम करना है तो लोगों की बुद्धी फेर देता है, लगता है भगवान ने उनकी बुद्धी फेर दी है. समाजवादी लोग गले मिलने और जोड़ने का काम कर रहे हैं। हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं।





