उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद और फूलपुर लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी आगे
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/झिओ-2-780x331.jpg)
लोकसभा चुनाव के बाद मंगलवार को यहां मुंडेरा मंडी में आज सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में इलाहाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उज्ज्वल रमण सिंह से महज 762 मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक नीरज त्रिपाठी 10,479 मतों के साथ उज्ज्वल रमण सिंह से 762 मतों से आगे हैं। वहीं उज्ज्वल रमण सिंह 9,717 मत प्राप्त कर पीछे हैं। इसी तरह, फूलपुर सीट से भाजपा के प्रवीण पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमरनाथ मौर्य से 1,256 मतों से आगे हैं।
फूलपुर सीट 2019
लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा की केशरी देवी पटेल ने जीत हासिल की, उन्हें 5,44,701 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के पंधारी यादव 3,72,733 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस के पंकज पटेल 32,761 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे।
इलाहाबाद सीट 2019
इलाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह पटेल हराया था। रीता बहुगुणा जोशी को 4,94,454 वोट मिले थे और राजेंद्र सिंह को 3,10,179 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार योगेश शुक्ला को महज 31,953 वोट मिले थे।