BJP ने दिल्ली में AAP को दिया एक और झटका, विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल

 भाजपा ने आम आदमी पार्टी को एक और झटका दिया है। आप के बागी विधायक देवेंद्र सहरावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

देवेंद्र सहरावत नई दिल्ली के बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे पिछले कुछ समय से आप शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रहा था।

पिछले तीन दिनों में यह दूसरा मौका है जब आम आदमी पार्टी के विधायक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले अनिल बाजपेयी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Back to top button