BJP ने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया: अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा तथा कांग्रेस के गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। सोमवार को अम्बाला रोड पर स्थित मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले अध्यादेश लाकर प्रदेश में चल रहे बूचड़खानों अर्थात जानवरों की कत्लगाह को बिल्कुल बंद किया जाएगा।
अभी अभी: 7 बड़े बम धमाको से दहला यह शहर, चारो तरफ़ बिछ गयी लाशेअभी-अभी: आतंकियों और सेना के बीच शुरू हुई सबसे बड़ी जंग, चारों तरफ मचा हडकंप
पहला काम देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया
उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा अपनी हर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अढ़ाई साल के शासन का हिसाब मांगते हैं। उन्हें पहले समाजवादी पार्टी से 5 साल का हिसाब मांगना चाहिए जिससे उन्होंने गठबंधन किया है। उन्होंने कहा फिर भी मैं बताता हूं कि हमने अढ़ाई साल में पहला काम तो यह किया है कि देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। कांग्रेस के 10 सालों में तो लोग प्रधानमंत्री की आवाज सुनने के तरस गए। उन्होंने कहा कि यू.पी. को 2 शहजादों का साथ पसंद नहीं है क्योंकि एक से बाप परेशान है दूसरे से उसकी मां दुखी है। इसके अलावा नगर के वाल्मीकि समुदाय ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की।