बिहार: बिल्डर के घर हो रहा था गृहपूजन, ऑटोमैटिक पिस्टल से की 11 बार हवाई फायरिंग

एक बिल्डर के घर गृहपूजन हो रहा था। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने ऑटोमैटिक पिस्टल से 11 बार हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग दहशत में आए गए।

राजधानी पटना में एक बिल्डर के गृहपूजन में ऑटोमैटिक पिस्टल से एक के बाद एक 11 हवाई फायरिंग होने लगी। फिर नारियल फोड़कर गृहपूजन किया गया, जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि मौर्या होम्स का गृहपूजन हो रहा था। तभी एक नकाबपोश ने एक साथ ऑटोमेटिक पिस्टल से 11 हवाई फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश की धज्जियां उड़ाई गई है। आखिर कैसे दबंगों को हवाई फायरिंग करने की इन्हें इजाजत मिलती है। आत्मरक्षा के लिए हथियार मिलता है। हथियारों से इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिए भूमिपूजन में 11 हवाई फायरिंग की गई है। देख लीजिए एसपी साहब कानून की धज्जियां उड़ाने से रसूखदार बाज नहीं आ रहे हैं। मौर्या होम्स के भूमिपूजन कर फायरिंग की गई है। हर्ष फायरिंग का बड़ा मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो में फायरिंग करते युवक बोल रहा है कि कम से कम 11 फायरिंग होगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौर्या होम्स का बोर्ड लगा हुआ है और भूमिपूजन कर नारियल फोड़ा जा रहा है और फायरिंग की जा रही है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस का इकबाल खत्म होते नजर आ रहा है। और यही वजह है कि आराम से बिना किसी डर के ऑटोमेटिक पिस्टल से फायरिंग किया जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो मामले के संज्ञान में आते ही क्या पटना पुलिस कार्रवाई करती है? क्या फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस गिरफ्तार कर पाती है? अब तो आने वाला समय ही बताएगा।

Back to top button