बिहार: तेज रफ्तार आज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला

छपरा: बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचल कर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांझी थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी आफताब आलम (40) अपने स्कूटी पर परचून का सामान गांव-गांव घूम कर बेचता था। इसी दौरान एकमा थाना क्षेत्र के नवतन गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आफताब आलम की मौत हो गई।                      

इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Back to top button