बिहार: सेंट्रल जेल पहुंची एनआईए की टीम, माओवादी नेता हिमांशु से की पूछताछ

एक बार फिर एनआईए की टीम गया पहुंची और भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता हिमांशु उर्फ मंदीप उर्फ मतला से पूछताछ की गई है। एनआईए की टीम ने अब-तक गया जिले 77 लोगों को समन भेज चुकी है। इस खबर के बाद फिर जिले में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम गया पहुंची और गया सेन्ट्रल जेल में बंद प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता नक्सली हिमांशु उर्फ मंदीप उर्फ मतला से बंद कमरे में घंटों पूछताछ किया। नक्सली हिमांशु काफी दिनों से पटना बेऊर जेल में बंद था। कुछ ही माह पहले पटना बेऊर जेल से गया सेन्ट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था।
बताया जा रहा है कि लखनऊ से एनआईए की छह सदस्यीय टीम गया पहुंची और सबसे पहले गया कोर्ट में अर्जी दाखिल कर जेल में बंद नक्सली हिमांशु से पूछताछ के लिए स्वीकृति मांगी। स्वीकृति मिलने के बाद एनआइए की टीम गया सेन्ट्रल जेल पहुंची। जेल प्रशासन के सहयोग से उक्त टीम नक्सली हिमांशु को एक बंद कमरे में घंटों पूछताछ किया। लेकिन, पूछताछ में क्या-क्या सवाल किया गया है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
पूर्व एमएलसी के पुत्र राॅकी यादव है निशाने पर
वहीं आदित्य सचदेवा हत्याकांड में जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बड़ा बेटा राकेश रंजन यादव उर्फ राॅकी यादव काफी दिनों तक गया सेन्ट्रल जेल में बंद रहा था। हालांकि साक्ष्य के अभाव में राॅकी यादव को कोर्ट से रिहा हो गए हैं। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने राॅकी यादव को जेल में बंद रहने के दौरान किन-किन नक्सलियों के साथ संबंध था। इसकी कुंडली खंगालने में जुटी है। क्योंकि हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद राॅकी यादव के समय प्रतिबंध संगठन भाकपा माओवादी के कई हार्डकोर नक्सली जेल में है।
एनआईए की टीम चार करोड़ रुपए कैश
मालूम हो कि 19 सितंबर की अहले सुबह एनआईए की टीम नक्सलियों से सांठ-गांठ और फंडिंग के मामले में गया शहर के एपी काॅलनी में स्थित पूर्व एमएलसी सह जदयू नेत्री मनोरमा देवी के घर छापेमारी कर घंटों पूछताछ की गई थी। उस दौरान एनआईए की टीम चार करोड़ रुपए कैश, हथियार और 21 तरह के सामान जब्त किया था। वहीं इस मामले में राॅकी यादव ने सीबीआई से एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह पर घुस लेने का आरोप लगाया था। उक्त सूचना पर सीबीआई की टीम ने 26 सितंबर को एनआइए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के शाला को रिश्वत के पैसे के साथ मगध विश्वविद्यालय के समीप गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआइए की टीम पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी, राॅकी यादव और राजू जट समेत गया जिले के 77 लोगों को समन जारी कर अपने कार्यालय बुला कर पुछताछ कर चुकी हैं।





