Bigg Boss Day 10 : मंदना ने ‘लगान’ टास्क में की चोरी, बाद में हुईं बेहोश

b63-300x201मुंबई। बहुचर्चित टीवी रिएलिटी शो “बिग बॉस 9” का घर हो और उसमें तमाशा न हो, ऐसा नहीं हो सकता। “लगान” टास्‍क के चलते दसवें दिन भी सारे कंटेस्टेंट्स टास्‍क में जी जान से लगे नजर आए। लेकिन मुश्किल टास्‍क की वजह से कुछ का भूख से बुरा हाल देखने को मिला तो किसी की तबियत खराब हुई। टास्क में मंदना ने चोरी की और फिर गुस्से में सारे रूल्स तोड़ दिए। धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स के रंग दिखने लगे।

चोरी करने से कंटेस्टेंट्स हुए नाराज

लगान टास्क के दौरान बिग बॉस की कीथ से परफॉर्मेंस को लेकर बात होती है। जिसके बाद कीथ कंटेस्टेंट्स से कहते है कि क्यों न मटके में से सिक्के चुरा लिए जाएं। यह बात सुनकर सुयश इस टास्क से खुद को दूर रखने की बात करता है। और हो भी कयों न उनकी गर्लफ्रेंड जो जुड़ी है टास्‍क से। फिर भी इस बात को अनसुना करते हुए कीथ और मंदाना चोरी करने का इरादा बनाते हैं। वे सिक्के चुरा लेते हैं। लेकिन उनकी इस हरकत से सारे घर वाले नाराज हो जाते है और कहते हैं कि उन्होंने सिक्के चुराकर सही नहीं किया। घर के सभी सदस्य सिक्के लौटाने की बात कहते है। लेकिन मंदाना इस फैसले से नाराज हो जाती हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि शोर-शराबा शुरू हो जाता है। इस पर गुस्से में मंदना अपना माइक निकाल देती है और कीथ के साथ अपना बंधन भी तोड़ देती हैं। मंदना किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होती जिसके बाद खुद बिग बॉस को मंदना को मनाने के लिए उनसे बात करनी पड़ती है

किश्वर और अमन हुए आजाद

बिग बॉस ने किश्वर और अमन को गुप्त कार्य दिया था।  जिसके मुताबिक अगर वे ये टास्क में जीत जाते हैं तो उन्हें बंधनमुक्त कर दिया जाएगा। किश्वर और अमन इस टास्क में विनर रहते हैं। जिसके चलते अब उन्हें बंधन में रहने की जरूरत नहीं है।

 

मंदना हुई बेहोश

धूप में टास्क करने के चलते और लड़ाई-झगड़ों की वजह से मंदना की तबीयत खराब हो गई। वह वाशरूम में बेहोश हो गई। मंदना के पार्टनर कीथ ही उन्हें वाशरूम से घर में लाए। इसके बाद भी केवल कीथ और रोशेल ही मंदना का ध्यान रखते नजर आए और बाकी घरवाले अपने में ही मस्त रहे। मंदना को डॉक्टर की देख-रेख में सलाइन पर रखना पड़ा।

 

 

Back to top button