बड़ी खबर: चीन की खुली पोल, जहाजों के जरिए कर रहा उत्तर कोरिया की मदद

चीन का नापाक चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार चीन दुनिया के सामने बेशक यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा लगाए प्रतिबंधों को लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चोरी-छिपे वह प्योंगयांग की मदद कर रहा है। अमेरिका के खुफिया विभाग ने उत्तर कोरिया की मदद करते हुए चीन के 6 जहाजों को पकड़ा है। अमेरिकी अधिकारियों ने सैटेलाइट और दूसरे खुफिया तरीकों के जरिए चीन के कार्गो जहाजों के बारे में सूचनाएं इकट्ठा की हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह बात सामने आई है कि चीन उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है।

अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए सभी कार्गो जहाज चीनी कंपनियों के हैं। विभाग द्वारा इकट्ठा किए गए सभी सबूत संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के सामने पेश किए गए हैं। जिसके बाद अमेरिका ने सभी कार्गो जहाजों पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाने की मांग की है। चीन ने अमेरिका की मांग पर जहां यूएन को 4 जहाजों को ब्लैकलिस्ट करने की अनुमति दे दी है। वहीं उसका कहना है कि बाकी के पकड़े गए 6 जहाज चीनी कंपनियों के नहीं हैं।
बड़ी खुशखबरी: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न बनने वाली हैं मां, छह हफ्ते की लेंगी छुट्टी





