#बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप की तरह जगह-जगह खुलेंगे चार्जिंग स्टेशन

टाटा पावर ने वाणिज्यिक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) से हाथ मिलाया है. इसके तहत देशभर में एचपीसीएल के खुदरा आउटलेट्स और अन्य गंतव्यों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. #बड़ी खबर: अब पेट्रोल पंप की तरह जगह-जगह खुलेंगे चार्जिंग स्टेशन

HPCL से किया करार
टाटा पावर ने गुरुवार को कहा कि उसने इस बारे में एचपीसीएल के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया है. दोनों कंपनियां इस करार के तहत योजना, विकास तथा देश में उचित गंतव्यों पर ई-वाहन चार्जिंग ढांचे के परिचालन के लिए सहयोग करेंगी. इन इलेक्ट्रिक वाहनों में ई-कारें, ई-रिक्शा, ई-बाइक और ई-बसें शामिल हैं. एक बयान में कहा गया है कि दोनों कंपनियां इसके अलावा भी अक्षय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अवसरों तथा सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगी.

ग्राहकों को मिलेगा अच्‍छा विकल्‍प
टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने बयान में कहा कि एचपीसीएल के साथ भागीदारी से हम काफी खुश हैं. यह हमारी अपने ग्राहकों को परंपरागत सीमाओं से आगे सेवाओं का विस्तार करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशनों के जरिये टाटा पावर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

Back to top button