बड़ी खबर: BJP को लगा सबसे बड़ा झटका, इस दिग्‍गज नेता ने छोड़ दी पार्टी, कहा…

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी को आज एक और सबसे बड़ा झटका लगा है। दरअसल तीन राज्‍यों में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टियों के नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। ऐसा ही कुछ मेघालय विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुआ है।

बड़ी खबर: BJP को लगा सबसे बड़ा झटका, इस दिग्‍गज नेता ने छोड़ दी पार्टी, कहा...

मेघालय में बीजेपी के दिग्‍गज नेता मानस चौधरी ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से विधानसभा चुनावों में टिकट ना मिलने के कारण मानस चौधरी ने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उनके आग्रह को अनसुना करते हए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सानबोर शुल्लाई को टिकट दिया है।

बीजेपी से खफा होने और इस्तीफा सौंपने के कुछ ही देर बात मानस चौधरी का नाम सत्ताधारी कांग्रेस के प्रत्याशियों की सू्ची में देखा गया। चौधरी का नाम कांग्रेस द्वारा बाकी सीटों के लिए घोषित तीन नामों की अंतिम सूची में आया है। सोमवार देर शाम को कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी की है, जिसमें चौधरी को दक्षिण शिलांग से टिकट दिया गया है।

SC ने दिल्ली और केंद्र सरकार को लगाई फटकार, फाइलों का बोझ तो बढ़ाया लेकिन उन पर अमल नहीं किया

बीजेपी में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मानस चौधरी के कहा कि पिछले साल पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा आग्राह करने पर उन्होंने बीजेपी का दामन था। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत निर्माण कार्यक्रम से काफी प्रेरित थे, जिसके कारण उन्होंने पार्टी को ज्वाइंन किया था। मानस ने आगे कहा कि मैनें इस पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट के लिए आग्रह किया था और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आश्वासन के बावजूद टिकट देने से मना कर दिया गया।’ मानस चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपना त्याग पत्र राज्य पार्टी प्रमुख शिबून लिंगदोह को भेज दिया है।

 
Back to top button