वैज्ञानिकों का बड़ा दावा- मानसरोवर झील का जल कैंसर को जड़ से कर देगा खत्म

तमाम ग्रन्थ, पुराण बताते हैं कि कैलाश पर महादेव का वास है। हजारों लोग कैलाश के दर्शन करने जाते हैं। अब अमेरिका के बड़े वैज्ञानिकों ने कैलाश मानसरोवर को लेकर बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि मानसरोवर झील का जल कैंसर को जड़ से खत्म कर देता। कुछ लोग तो सीधा महादेव तक पहुंचने की आस लेकर कैलाश मानसरोवर तक जाते हैं लेकिन दूर से ही दर्शन करके लौटना पड़ता है। आज आपको बताते हैं आखिर क्यों कैलाश पर इंसान नहीं जा पाता, वहां आखिर है क्या 
भगवान का स्वरूप:
भगवान का स्वरूप, उसका आकार वास्तव में कैसा है इस सवाल का जवाब वाकई किसी के पास नहीं है। ईश्वरीय शक्ति पर विश्वास करने वाले लोग, जिन्हें सामान्य भाषा में आस्तिक कहा जाता है, जिस रूप में उस शक्ति को देखना चाहते हैं, उसे वैसा ही स्वरूप दे देते हैं।
इसे भी पढ़े: भारत पहुंचे इटली के पीएम गेंतिलोनी, पीएम मोदी ने किया स्वागत…
देवी-देवता :
हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं का जिक्र किया गया है, जिनका निवास स्वर्ग में बताया गया है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि महादेव शिव, जिनके हाथ में सृष्टि के विनाश की बागडोर है, अपने परिवार के साथ कैलाश पर्वत पर निवास करते हैं।





