Big Breaking : संजय दत्‍त को हुआ फेफड़ों का कैंसर, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर होने की जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्‍त का फेफड़ों का कैंसर थर्ड 4 में है। इसी के इलाज के लिए वह अमेरिका रवाना होंगे।

बता दें कि इससे पहले खुद संजय दत्‍त ने जानकारी दी थी कि इलाज के लिए वह कुछ समय के लिए ब्रेक पर जा रहे हैं। संजय दत्त ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैलो दोस्तों, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण काम से थोड़ा ब्रेक ले रहा हूं। मेरी फैमिली और दोस्त मेरे साथ है और मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वे चिंता न करें या अनावश्यक रूप से अटकलें न लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ। मैं जल्द वापस आऊंगा।’

pic.twitter.com/tinDb6BxcL— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 11, 2020खबरों के मुताबिक, यह जानकारी मिलते ही उन्हें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान जैसे सितारों ने फोन भी किया लेकिन फिलहाल उनकी किसी से बात नहीं हो सकी है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं।

आपको बता दें कि संजय दत्त की फिल्म ‘सड़क 2’  ओटीटी पर 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं। हाल में ही फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। संजय दत्त ने सड़क 2 का पोस्टर रिलीज होने के बाद ही काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया है।

Back to top button