दिवाली पर बड़ा धमाका, आज से शुरू हुई JioPhone 2 की सेल, पाएं कैशबैक भी

अगर आप दीवाली के मौके पर अपने करीबियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को तोहफे देना चाहते हैं तो आपके लिए जियो बेहतर मौका लेकर आया है. इस दीवाली आप उन्हें तोहफे में JioPhone 2 दे सकते हैं. रिलायंस जियो JioPhone 2 की सेल शुरू करने जा रही है जो 7 दिनों तक चलेगी. आप बिना किसी इंतजार के फोन को खरीद सकते हैं. यह सेल आज यानी 5 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 12 नवंबर तक चलेगी और आपको कैशबैक भी मिलेगा.  दिवाली पर बड़ा धमाका, आज से शुरू हुई JioPhone 2 की सेल, पाएं कैशबैक भीजियो की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर इच्छुक ग्राहक जियो फोन के लेटेस्ट मॉडल के लिए पेटीएम वॉलेट से भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये कैशबैक मिलेगा. इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किए जाने के बाद से Reliance Jio Phone 2 को फ्लैश सेल में बेचा जाता रहा है लेकिन अब ओपन सेल आयोजित करके बेचा जाएगा. Jio Phone 2 कंपनी के लोकप्रिय जियो फोन का अपग्रेड है. इसकी कीमत 2,999 रुपये है. इसमें क्ववर्टी कीबोर्ड है.  

जियो फोन में आप वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के अलावा Jio के सभी ऐप्स जैसे MyJio, JioMusic, JioTV, JioCinema, JioVideoCall, और JioPay का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फीचर्स JioPhone 2 में पहले से लोड होंगे.  

जियो कंपनी अपने JioPhone और JioPhone 2 के लिए एक्सक्लूसिव रीचार्ज प्लान भी दे रही है. सबसे सस्ता प्लान 49 रुपये का है जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 50 एसएमएस और 1 जीबी 4जी डेटा प्रदान किया जाता है. इसकी वैधता 28 दिनों की है. अगला रीचार्ज पैक 99 रुपये का है. 28 दिनों की वैधता वाले इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एसएमएस और हर दिन 500 एमबी 4जी डेटा मिलता है. सबसे महंगा पैक 153 रुपये का है. इसमें यूज़र को 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक के ही सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है. इसके अलावा सारे पैक में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है. 

Back to top button