कुरुक्षेत्र में राहगीरी कार्यक्रम में सीएम सैनी ने चलाई साइकिल

एक पेड़ मां के नाम को समर्पित राहगीरी कार्यक्रम आज कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी विशेष तौर पर शामिल रहे। कार्यक्रम को लेकर 23 विभागों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने साईकिल चलाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखे जबकि सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा लगाए स्टॉलस का अवलोकन भी किया।