BHU: एम.के सिंह बनाये गए नए चीफ प्रॉक्टर

वाराणसी. बीएचयू में छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और लाठीचार्ज के बाद मचे बवाल पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ओंकारनाथ ने वीसी को अपना इस्तीफा देने के बाद एम.के सिंह नए चीफ प्रॉक्टर बनाए गए. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज मामले में वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर गाज गिरी है. सूत्रों के मुताबिक उनके सारे अधिकार अग्रि म आदेश तक सीज कर दिए गए हैं. गिरीश चंद्र त्रिपाठी 26 नवंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति पद से रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में सूत्रों के मुताबिक वह फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे.

दरअसल मंगलवार को कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने मुख्य सचिव राजीव कुमार को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी. जिसमें इस पूरे मामले में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. वही बीएचयू मुद्दे पर विपक्षी भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. और विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच बीएयचू प्रशासन ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है.
जानकारी के मुताबिक गोकर्ण ने अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेज दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएचयू प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर गौर नहीं किया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर वक्त रहते इस मामले को सुलझा लिया गया होता तो इतना बड़ा विवाद खड़ा नहीं होता. इस बीच, कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने बचाव में कहा कि कार्रवाई उन लोगों पर की गई, जो विश्वविद्यालय की संपत्ति को आग लगा रहे थे.
उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने की बात को झुठलाते कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को प्रभावित करने के लिए ‘बाहरी तत्वों’ ने कैम्पस का माहौल बिगाड़ा. इस कड़ी में बीएचयू प्रशासन ने इस पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है.
BHU बवाल में आज VC के अधिकार हो सकते हैं खत्म, चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा
इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी.के. दीक्षित की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है. बीएचयू प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में 65 और संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे. पहले फेज में विश्वविद्यालय के द्वार और महिला छात्रावास पर इन्हें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.





