BGMI में बार-बार हो रहा है लैग और फ्रेम ड्रॉप?

आज के दौर में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। लगभग हर एक स्मार्टफोन यूजर के फोन में कोई न कोई गेम जरूर देखने को मिल ही जाता है। हालांकि, कुछ गेम इतने हैवी और हाई-ग्राफिक्स वाले होते हैं कि बजट या मिड-रेंज फोन में इन्हें स्मूथ चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर जब बात Battlegrounds Mobile India यानी BGMI की हो, तो कई प्लेयर्स को गेमिंग के दौरान लैग, फ्रेम ड्रॉप और ओवरहीटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो परेशान न हों। कई बार दिक्कत मोबाइल की नहीं, बल्कि गेम की इन-गेम सेटिंग्स की होती है। जी हां, सही सेटिंग्स सेलेक्ट करके आप गेमप्ले को काफी हद तक बेहतर और काफी ज्यादा स्मूथ बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 4 सीक्रेट सेटिंग्स जो आपके BGMI गेमप्ले को स्मूथ बना देंगी।
Smart Removal ऑप्शन
सबसे पहले गेम की सेटिंग्स में डाउनलोड सेक्शन पर जाएं।
यहां आपको Smart Removal का ऑप्शन मिलेगा।
इसे ऑन कर दें।
इसे ऑन करने से गेम की गैर-जरूरी रिसोर्स फाइल्स हट जाएंगी।
Advanced Graphics Settings
गेम के ग्राफिक्स सेक्शन में जाकर कुछ ऑप्शन ऑफ करने भी जरूरी हैं।
पहले तो Power Saving मोड ऑफ करें।
इसके बाद Shadows बंद कर दें।
इधर से ही अब Auto Adjust Graphics को डिसेबल कर दें।
इन ऑप्शंस को बंद करने से GPU पर कम लोड पड़ता है।
Advanced Control
Advanced Control सेक्शन में Highlight Moments को ऑफ कर दें।
साथ ही यहां से Replay जैसे फीचर को भी ऑफ कर दें।
दरअसल ये ऑप्शन गेम के दौरान क्लिप रिकॉर्ड करते हैं, जिससे प्रोसेसर और स्टोरेज पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
Routine Repair
ऊपर बताए गए सभी बदलाव करने के बाद गेम को Routine Repair पर रन करें। ये फीचर गेम फाइल्स को स्कैन करके छोटी-मोटी गड़बड़ियों को फिक्स कर देगा। इससे गेम क्रैश, फ्रीज या अचानक लैग जैसी समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।





