शादी से पहले दुल्हन ने पीया जहर, भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा…

महाराष्ट्र के गांव रोहिनी से एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खउद दुल्हन ने बनाया और इसे अपने एक्स बॉयफ्रेंड को भेज दिया।  बता दें निशा देवीदास नाम की एक दुल्हन ने जहर पीते हुए वीडियो बनाया और एक्स बॉयफ्रेंड को भेज दिया। कथित तौर पर वो उसे ब्लैकमेल किया करता था। खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के गांव रोहिनी में लड़की कुछ काला पदार्थ पीते नजर आ रही है। बता दें, कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी।

 

शादी से पहले दुल्हन ने पीया जहर, भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा...
निशा के भाई रवि काल्वे ने दावा किया है कि वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड निखिल बोरकर से परेशान हो गई थी। वो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसलिए उसने ये कदम उठाया। लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विक्की गौंडर का एनकाउंटर करने वाले को FB पर मिली धमकी- ‘बदला लेकर रहेंगे’

उसके भाई रवि ने लोकल मीडिया को बताया- ‘मेरी बहन की शादी 4 फरवरी को होनी थी। मेरी बहन की मौत के पीछे निखिल बोरकर का हाथ है’ उसे पता था कि मेरी बहन शादी करने जा रही है तो वो उसे ब्लैकमेल करने लगा था। हम चाहते हैं कि निखिल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।’ पुलिस का कहना है कि वो जांच कर रही है। लेकिन निखिल ब्लैकमेल करता था या नहीं। इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है।

 

Back to top button