पत्नी की वजह से असल जिंदगी में ‘अक्षय कुमार’ बन यह ऑटो ड्राइवर

हाल ही में में ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ नाम की एक फिल्म आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म में दिखाया गया था कि घर में शौचालय ना होने की वजह से गांव की एक बहू ससुराल छोड़कर अपने मायके चली जाती है और तब तक नहीं आती, जब तक उसके घर में शौचालय नहीं बन जाता. ऐसी ही एक खबर मुंबई से आई है, जहां एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की पत्नी और बेटी उसका साथ छोड़कर इसलिए मायके चली गई हैं, क्योंकि गांव में शौचालय की सुविधा नहीं है. पत्नी और बेटी के इस कदम के बाद ऑटो ड्राइवर ने यह फैसला किया है कि वह गांव में शौचालय का निर्णाण करके रहेगा, चाहे इसके लिए उसे बैंक से लोन ही क्यों न लेना पड़े. 
इसे भी पढ़े: कछुए की अपनी प्रेमिका से मिलने की तड़प, कहानी जानकर हैरान रह जायेंगे आप भी!
इस बारे में ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ नाम के फेसबुक पेज पर कहा, “मुझे पता है कि यह एक छोटा सा सपना है, लेकिन यह अब मेरे लिए सब कुछ है.” इस ऑटो ड्राइवर के ऐसे विचार वाकई में प्रेरणादायक है. ऑटो ड्राइवर ने जिस तरह से अपने ड्रीम के बारे में बताया उससे निश्चित तौर पर किसी का भी दिल पिघल जाएगा. उन्होंने कहा कि वो मुंबई के रहने वाले है, लेकिन उन्होंने अपना नाम नहीं बताया. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी गांव में बुनियादी सुविधाएं और शौचालय ना होने की वजह से उन्हें छोड़कर चली गई है.





