BEAUTY WITH TALENT: वीरू समेत लोगों ने स्मृति को ऐसे किया B’day wish

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सबको अपना फैन बना लिया। मंधाना ने महिला वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में 90 और नॉटआउट 106 रनों की पारी खेली और दोनों मैच में टीम इंडिया की जीत दिलाई। मंधाना अपना 21वां बर्थडे मना रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी मंधाना को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है।

BEAUTY WITH TALENT: वीरू समेत लोगों ने स्मृति को ऐसे किया B'day wish

मंधाना ने 30 वनडे मैचों में करीब 32 की औसत से 927 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में मंधाना से एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरी के बाद मंधाना को लेकर लोगों ने कई ट्वीट्स किए। लोगों ने उन्हें खूबसूरती में दिशा पटानी से बेहतर बताया। 

वीरू ने ट्विटर पर लिखा, ‘उभरती हुई सितारा स्मृति मंधाना को जन्मदिन की बधाई। उम्मीद करता हूं कि आप ऐसे ही उभरती रहें, सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं।’

 

Back to top button