पराठे या पूड़ी के साथ सर्व करने के लिए बेस्ट है ‘प्याज का अचार’, ऐसे बनाए

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

8 मीडियम साइज के प्याज, 2 टेबलस्पून राई, 1 टेबलस्पून मेथीदाना, 2 टेबलस्पून सौंफ, 1 टीस्पून हल्दी, 2 टेबलस्पून लाल मिर्च, 1 टेबलस्पून कलौंजी, 1 चुटकी हींग, 2 टेबलस्पून नमक, 100 मिली सरसों का तेल

विधि :

  • प्याज छीलकर धो लें और एक मोटे तौलिए पर फैलाकर लगभग एक घंटे तक सूख जाने दें।
  • हर प्याज के ऊपर क्रॉस का निशान बनाएं, जिससे मसाला अंदर तक फैल सके।
  • अब एक चम्मच नमक व एक चम्मच हल्दी मिलाएं और ढककर 2-3 घंटे तक धूप में रख दें।
  • सौंफ को भून लें। ऐसे ही नमक को भी रोस्ट कर लें, जिससे नमी निकल जाए। राई पीस लें। सौंफ को दरदरा पीसें।
  • सरसों तेल गरम करें। तेल गुनगुना रहने पर इसमें सारे मसाले डालकर मिलाएं और इसके बाद प्याज मिलाएं।
  • ऊपर से बाकी तेल भर दें।
  • 3-4 दिन धूप दिखाएं फिर इस्तेमाल करें।
Back to top button