बीच सड़क पर दौड़ने लगी झोपड़ी, गाड़ियों के बीच लगाई रेस!

सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कुछ न कुछ देखने को मिलता ही है. कई बार इसमें कुछ ऐसा भी होता है कि हमें उसे दो -चार बार देखे बिना रह ही नहीं पाते हैं. इसमें भी कुछ सबसे पॉपुलर वीडियो वो होते हैं, जिनमें हम कुछ न कुछ जुगाड़ दिख जाता है. लोग इससे खुद को जोड़ पाते हैं. इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.

कई बार कुछ ऐसा भी दिख जाता है, जिसे देखने के बाद आपको मुंह से बस इतना ही निकलता है कि ऐसा भी सोचा जा सकता है क्या? इस वक्त वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक झोपड़ी गाड़ियों और स्कूटरों के बीच में दौड़ लगा रही है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो थोड़ी देर के लिए हैरान हो रहा है.

सड़क पर दौड़ रही है झोपड़ी
वायरल हो रहा ये वीडियो गुजरात के सूरत की बताई जा रही है. आप वीडियो में एक झोपड़ी को कार और बाइक्स के बीच दौड़ते हुए देख सकते हैं. दरअसल ये एक शख्स की क्रिएटिविटी है, जिसने अपनी कार को बिल्कुल झोपड़ी की डिजाइन में तैयार किया है. वो सड़क पर नॉर्मल कार की तरह चला भी रहा है. इस क्लिप को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मानों सड़क पर झोपड़ी चल रही है.

लोगों ने कहा- ये है वंडर कार!
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 मिलियन यानि 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. लोगों ने इस पर कमेंट भी दिलचस्प किए हैं. किसी ने इसे उर्फी जावेद की कार बता दिया तो किसी ने क्रिएटिविटी की तारीफ की है.

Back to top button