B’dy Spl: जॉन अब्राहम से अगर न होती ये गलती तो आज बिपाशा होती उनकी WIFE

अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले जॉन अब्राहम का आज 45वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु और उनके रिश्ते का बारे में बताएंगे। बिपाशा बसु अब भले ही करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बन गई हों, लेकिन इससे पहले वो पूरी तरह जॉन की होने को तैयार थीं। बस एक गलती के कारण ये न हो सका।

दोनों के बीच इतनी नजदीकियां होने के बावजूद वो लगातार एक और रिश्ते को निभा रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट में लिखा। उन्होंने लिखा, ‘आपको और आपके प्यारों को 2014 की शुभकामनाएं। इस साल आपके जीवन में प्यार, बेहतर भविष्य और खुशियां आए। लव, जॉन और प्रिया अब्राहम’। यानी जॉन ने अपनी एक अन्य प्रेमिका प्रिया रूंचाल से शादी कर ली थी। और इसकी किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। बिपाशा को भी नहीं।
जॉन का ये ट्वीट देखकर बिपाशा हक्का बक्का रह गईं और जो शख्स उनसे शादी की बातें कर रहा था, वो शादीशुदा है यह जानकर बिपाशा का दिल टूट गया। फिर एक के बाद एक बिपाशा का नाम कई लड़कों से जुड़ा। इन दिनों वो अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ हैं।





