B’DaySpl: ये फिल्मी सितारे कर बेठे एक तरफा प्यार नसीब नहीं हुआ प्यार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक, निर्माता, स्क्रीनराइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनैलिटी करण जौहर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 25 मई 1972 को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। उन्होंने फिल्म कुछ-कुछ होता है (1998) से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद फिल्म कभी खुशी कभी गम (2001) ने बॉलीवुड में करण की जगह पक्की करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। करण ने फिल्म इंडस्ट्री में कई लव स्टोरीज फिल्मों पर काम किया लेकिन उनकी असल लवस्टोरी हमेशा के लिए अधूरी रह गई। करण के साथ जानते हैं उन फिल्मी सितारों के बारे में जो एकतरफा प्यार के पेंच में फंसे थे। 
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सुलक्षणा पंडित का दिल संजीव कुमार के लिए धड़कता था। खबर है कि उन्होंने संजीव को प्रपोज भी किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने संजीव से शादी करने का भी प्रस्ताव रखा था, लेकिन, संजीव के दिल में हेमा मालिनी बसी हुई थीं। जिसके कारण अभिनेता ने सुलक्षणा के इस प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद अभिनेत्री तनाव का शिकार हो गईं। कहा जाता है कि संजीव के निधन का सदमा अभिनेत्री बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं जिसके चलते उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से नाता भी तोड़ लिया था। इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। आज सुलक्षणा 70 साल की हो रही हैं।
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संजीव कुमार का अभिनय आज भी उनके फैन्स भूलते नहीं हैं। संजीव ने खिलौना, कोशिश, शोले, मौसम, पति पत्नी और वो, अंगूर जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। माना जाता है कि अभिनेता ने हेमा के घर शादी का प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन हेमा के दिल में धर्मंद्र के लिए प्यार उमड़ रहा था। इसलिए अभिनेत्री ने संजीव के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हेमा के इस फैसले के बाद संजीव मन ही मन टूट गए और कभी भी शादी ना करने का फैसला लिया। ऐसे में वह शराब के भी आदी हो गए। वहीं, महज 47 साल की उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से 6 नवंबर 1985 को उनकी मौत हो गई।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर से ही उन्होंने फिल्म निर्देशन की कला को बारिकी से समझा। करण 47 साल के हो गए हैं और आज तक सिंगल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी किसी से प्यार नहीं हुआ। गौरतलब है कि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के लिए करण का दिल हिचकोले भरता था। फिल्ममेकर ने अपने दिल की बात ट्विंकल के सामने पेश भी की थी। अभिनेत्री ने बिना सोचे समझे इस प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। करण का प्यार एकतरफा होने से कभी परवान ना चढ़ सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button