B’day spl: भूत बंगला खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार बने जुबली कुमार, इस एक्टर की वजह से खत्म हो गया स्टारडम

B day spl Rajendra Kumar becomes Jubilee Kumar after buying ghost bungalow stardom ended due to this actor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और जुबली स्टार के नाम से मशहूर राजेंद्र कुमार का आज 90वां जन्मदिन है। उनका जन्म 20 जुलाई 1929 को पंजाब के सियालकोट में हुआ और 12 जुलाई 1999 को राजेंद्र कुमार ने अंतिम सांस ली।

bnmbnm

राजेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में फिल्म ‘वचन’ से की थी। हालांकि, इस फिल्म के लिए उन्हें 1500 रुपए फीस मिलनी थी। लेकिन उन्होंने फीस नहीं मिली। 

bnmbnm

राजेंद्र कुमार को पहचान नर्गिस और सुनील दत्त की फिल्म मदर इंडिया से मिली थी। राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त समधी थे। संजय दत्त के बुरे दौर में भी राजेंद्र कुमार ने उनका साथ दिया था। बंबई ब्लास्ट के मामले में संजय दत्त जेल में थे। इस दौरान कई बड़े नेताओं ने सुनील दत्त की मदद नहीं की। 

bnmbnm

आपको बात दें कि राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना को लेकर एक किस्सा काफी मशहूर है। राजेंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वह बंगला खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी।

bnmbnm

राजेंद्र कुमार का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। इसी की वजह से राजेंद्र कुमार का नाम जुबली कुमार पड़ गया। 

bnmbnm

हालांकि, राजेंद्र कुमार के करियर में अचानक ब्रेक लग गया। इसके बाद कुछ ऐसी परिस्थिति आई जिसके कारण राजेंद्र कुमार को ये बंगला राजेश खन्ना को 60 हजार रुपए में बेचना पड़ा। ये बंगला आगे चलकर आशीर्वाद बंगले के नाम से जाना गया। 

bnmbnm

राजेंद्र कुमार को साल 1969 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राजेंद्र आखिरी बार दीपा मेहता की फिल्म ‘अर्थ’ (1998) में एक छोटे से रोल में नजर आए थे। 12 जुलाई 1999 को राजेंद्र कुमार ने दुनिया से अलविदा कह दिया था।

bnmbnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button