बासी मुंह चाय पीना पहुंचा सकता है नुकसान

चाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। सुबह की शुरुआत चाय के साथ करना ज्यादातर लोगों के रूटीन में शामिल है। चाय न केवल ताजगी देती है, बल्कि यह शरीर को एनर्जी से भी भर देती है।
हालांकि, सुबह की चाय पीने से पहले कई लोग पानी पीते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या इसके पीछे कोई स्वास्थ्य से जुड़े कारण भी हैं या नहीं। आइए इस बारे में जानते हैं।
पाचन तंत्र को तैयार करना
चाय में कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र पर प्रभाव डाल सकते हैं। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी या अपच की समस्या हो सकती है। चाय पीने से पहले पानी पीने से पेट की अंदरूनी परत को सुरक्षा मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
शरीर को हाइड्रेट करना
रात भर सोने के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सुबह उठते ही चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। चाय में डायूरेटिक गुण होते हैं, जो शरीर से पानी को बाहर निकाल सकते हैं। इसलिए, पहले पानी पीकर शरीर में पानी की कमी को पूरा करना जरूरी है।
मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
सुबह उठते ही मुंह में बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा होती है। चाय पीने से पहले पानी पीने से मुंह साफ होता है और बैक्टीरिया कम होते हैं। इससे मुंह की दुर्गंध और दांतों की समस्याओं से बचाव होता है।
चाय के स्वाद को बढ़ाना
चाय पीने से पहले पानी पीने से जीभ और मुंह के टेस्ट बड्स साफ हो जाती हैं। इससे चाय का असली स्वाद महसूस होता है।
शरीर के तापमान को संतुलित करना
चाय गर्म होती है और सीधे चाय पीने से शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है। पहले पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और चाय के गर्म प्रभाव को संभालना आसान हो जाता है।
टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालना
पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
एसिडिटी और गैस से बचाव
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। पहले पानी पीने से पेट में एसिड का स्तर संतुलित रहता है और एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।