इस्लाम विरोधी फेसबुक पोस्ट करने पर बांग्लादेशी ब्लॉगर गिरफ्तार

ढाका: बांग्लादेश के एक ब्लॉगर को पुलिस ने फेसबुक पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एयरपोर्ट अधिकारी के हवाले से बताया कि आव्रजन अधिकारियों ने लेखक और यूट्यूबर असदुज्जमान नूर उर्फ ‘असद नूर’ को देश छोड़ने की कोशिश के बीच हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया.

इस्लाम विरोधी फेसबुक पोस्ट करने पर बांग्लादेशी ब्लॉगर गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया, सूचना एवं संचार प्रोद्यौगिकी अधिनियम के तहस बरगुना जिले के अमतोली क्षेत्र में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

रिपोर्ट में पता चला- बेनजीर भुट्टो की हत्या की साजिश की निगरानी के लिए लादेन को भेजा गया था अफगानिस्तान

आज हमने उसे साइबर ट्रिब्यूनल को सौंप दिया. बरगुना पुलिस अधीक्षक बिजॉय बोसाक ने पुष्टि करते हुए कहा कि नूर के खिलाफ उसके फेसबुक पोस्ट को ईशनिंदा मानते हुए बीती जनवरी में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. अमतेली पुलिस प्रवक्ता अमीरुल इस्लाम के अनुसार, आरोपी इस वर्ष की शुरुआत से फरार था. पोस्ट के प्रकाशन के बाद उसके खिलाफ प्रदर्शन हुए थे.

Back to top button