यमुनानगर में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, 2 गिरफ्तार…

हरियाणा के विभिन्न इलाकों में कई वारदातों में संलिप्त और कैथल में 27 अक्टूबर को मुख्य सिपाही तरसेम को गोली मारने के आरोपी दो बदमाशों को यमुनानगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पैर में गोलियां लगी है। उन्हें यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
27 अक्टूबर को कैथल में CIA के मुख्य सिपाही कोमारी थी गोली
बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को कैथल में सीआईए के मुख्य सिपाही को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को अपराधियों के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद अपराधियों का पीछा किया गया। सेंट्रल यूनिट एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के बाद इन दो आरोपियों को काबू किया है। जिनकी पहचान रोहतक के सांघी के रहने वाले कृष्ण व सागर के रूप में हुई है।
फायरिंग, हत्या सहित कई मामलों में वांछित थे बदमाश
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि 27-10-23 को जिला कैथल में सीआईए के मुख्य सिपाही को गोली मार कर घायल करने व फायरिंग, हत्या सहित अन्य करीब 9 संगीन घटनाओं में वांछित अपराधी कृष्ण व सागर निवासी सांघी जिला रोहतक मुठभेड़ के बाद सेंट्रल यूनिट STF की टीम ने काबू किया है। उन्होंने बताया कि दोनों से दो अवैध पिस्तौल 10 खाली खोल, जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों पर 10000, 10000 का कैथल व रोहतक पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।





