Ayushman Bharat Scheme के एक साल पूरा होने पर आयोजित समारोह में शामिल हुए PM मोदी

Ayushmaan Bharat Scheme प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय ‘आरोग्य मंथन’ समारोह में शिरकत की। आयुष्मान भारत स्कीम के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से यह समारोह आयोजित की गई है।
इसकी वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in पर 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को आयोजित किए गए इस समारोह के बारे में सूचना भी दी गई है। साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन के एक साल पूरा होने के मौके पर 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में आयुष्मान पखवाड़ा मनाए जाने की भी सूचना दी गई है। बता दें कि पिछले वर्ष 25 सितंबर को आयुष्मान भारत स्कीम को मोदी सरकार ने लांच किया था।
जानें आयुष्मान भारत योजना
इस स्कीम ने एक साल में 47 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया। जिसमें अब तक सरकार की ओर से 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस योजना के तहत 18 हजार से अधिक अस्पतालों को जोड़ा गया है। इन अस्पतालों में मौजूद सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी प्रक्रिया की जा रही है।
इसमें 5 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस का प्रावधान है जो इसके लाभार्थियों को मिलता है। साथ ही इसके अंतर्गत रोगी को अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर यहां से निकलने के बाद भी होने वाले खर्च का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा।





