मशहूर होटल के मालिक व ड्राइवर पर तेजधार हथियारों से हमला, जाने पूरा मामला

पंजाब में आए दिन लूट, हत्या, फायरिंग व चोरी की वारदातें आम हो गई है। आए दिन बेखौफ बदमाशों द्वारा अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है जहां एक मशहूर होटल कारोबारी और उसके ड्राइवर पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उक्त लोगों पर हमला किया है। इस दौरान होटल मालिक प्रभप्रीत सिंह चड्ढा के हाथ पर गहरी चोट आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

पुलिस को दिए बयानों में होटल मालिक प्रभप्रीत ने बताया कि उनका हंबल ऊना नाम का होटल है। वह होटल के बैंक्वेट हॉल में मौजूद थे तो तभी अज्ञात बदमाश जिनका मुंह ढका हुआ था, ने उन पर हमला कर दिया। मालिक ने बताया कि जब हमलावर उस पर हमला कर रहे थे तो उसका ड्राइवर गुरप्रीत सिंह उसकी चीखें सुनकर भागा आयो तो हमलावरों ने ड्राइवर पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इस दौरान होटल मालिक ने बताया कि उनका जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा है, शायद उन्हीं लोगों ने यह हमला करवाया हो। फिलहाल पुलिस ने सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button