अभी-अभी: जाने माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला

जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया जिसके बाद रविवार को उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। दरअसल, ओडिशा में चल रहे इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के दौरान शख्स ने पटनायक की घड़ी खींचने की कोशिश की थी जिसमें वह जख्मी हो गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पटनायक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने हाथ मिलने के दौरान उनका हाथ कसकर पकड़ लिया और फिर घड़ी छीनकर भागने की कोशिश की। जब पटनायक ने विरोध किया तो शख्स उनपर हमला करके भाग गया। वह शख्स कौन था इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
बता दें कि पटनायक ओडिशा में हो रहे इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के ब्रांड एंबेसडर हैं। पांच दिन के इस कार्यक्रम को मशहूर सूर्य मंदिर के पास ओडिशा सरकार द्वारा करवाया जा रहा है।





