होलिका दहन पर करें दीपक से जुड़े ये उपाय, घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का वास

सनातन धर्म में फाल्गुन के महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई पर्व मनाए जाते हैं जिनमें होली भी शामिल है। इस पर्व से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस दौरान कई तरह के उपाय (Holika Dahan 2025 Upay) भी किए जाते हैं। अगर आप भी सुख और समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं तो यहां बताए गए उपाय जरूर करें।

रंगों का पर्व होली का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग जीवन में खुशियों के आगमन के लिए दीपक से जुड़े उपाय भी करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली की रात को पंचमुखी दीपक (Panchmuki Deepak ke upay) जलाने से सभी दुख दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दीपक से जुड़े इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

अगर आप जीवन में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, तो होलिका दहन की रात को आटे से पंचमुखी दीपक को बनाएं और इसमें सरसों का तेल एवं तिल डालकर चौरहे पर जलाकर रख दें। एक बात का खास ध्यान रखें कि इस उपाय को करते समय आपको कोई टोके न। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो होलिका दहन की रात को घर में दीपक जलाएं। इस दीपक को पूरी रात जलाएं रखें। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक उर्जा का वास होता है।

यदि आपके घर में कोई लंबे समय से किसी से किसी बीमारी का सामना कर रहा है, तो ऐसे में होलिका दहन में एक पान में एक बताशा और दो लौंग रखकर अर्पित कर दें। इसके पश्चात राख को घर ले आए और उसे रोगी के शरीर में लगा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से रोगी को बीमारी से मुक्ति मिलती है।

इसके अलावा आप होलिका दहन की राख को किसी लाल कपड़े में तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ बांधकर उसे तिजोरी में रख दें। माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन में में वृद्धि होती है।

Back to top button