घर पर है तुलसी का पौधा? जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

 सनातन धर्म में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र पौधों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है और इसे घर में लगाने से शुभता आती है। आमतौर पर यह पवित्र पौधा हर घर में होता है। वहीं, तुलसी दल के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है।

इसके लाभ को देखते हुए लोग अपने घर में इसे लगा तो लेते हैं, लेकिन इसकी सही तरीके से देखभाल और पूजा करना भूल जाते हैं, तो चलिए तुलसी के पौधे (Tulsi Plant Rules) से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

प्रतिदिन सुबह और शाम तुलसी के सामने दीपक जलाएं। रोजाना जल चढ़ाएं। तुलसी के पौधे को सूर्य की रोशनी में रखें, जिससे इसका पूर्ण विकास हो सके। इसके आस-पास सफाई रखें। इसकी रोजाना 3, 5, 7 बार परिक्रमा करें, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से न छुएं।

तुलसी दल तोड़ने से पहले उसे प्रणाम करें और फिर तोड़ें। एकादशी, पूर्णिमा और रविवार के दिन तुलसी दल न तोड़ें। महिलाएं मासिक धर्म के दौरान तुलसी के पौधे को न छुएं।

ऐसे करें तुलसी पूजन
एक साफ जगह पर गमले में तुलसी का पौधा लगाएं। उन्हें जल चढ़ाएं और कुमकुम का तिलक लगाएं। फूलों की माला अर्पित करें। उनके समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं। फिर फल, मिठाई आदि चीजों का भोग लगाएं। मां के वैदिक मंत्रों का जाप करके प्रार्थना करें। अंत में आरती से अपनी पूजा को पूर्ण करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।

Back to top button