घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल में राजमा, ये है आसान रेसिपी

राजमा चावल खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। राजमा प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होता है। चाहे तो आप घर पर ही पंजाबी स्टाइल में राजमा की सब्जी बना सकते हैं।
विधि :
- सबसे पहले राजमा को पानी में रातभर के लिए भिगो कर रख दें।
- अगले दिन इस प्रेशर कुकर में उबाल लें।
- इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें, इसमें प्याज-टमाटर को डालें और इसे अच्छी तरह भून लें।
- इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालें।
- इसके बाद राजमा डालें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह भून लें।
- जब यह तेल छोड़ने लगे, तो आवश्यकतानुसार पानी डालें।
- उबाल आने पर गैस बंद कर दें। तैयार है राजमा की सब्जी।





