आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर करें ये 2 उपाय

गुप्त नवरात्र का पर्व देवी भक्तों के लिए बहुत खास होता है। जल्द ही आसाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही यह दिन तंत्र विद्या के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2024) की शुरुआत 6 जुलाई, 2024 दिन शनिवार को होगी, तो आइए कुछ खास उपाय पर नजर डालते हैं –

आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर करें धन लाभ के ये 2 उपाय
गुप्त नवरात्र के पहले दिन एक लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ी बांधकर घर की तिजोरी या फिर जहां कहीं भी आप धन रखते हो वहां पर रखें। इसके साथ ही नौ दिनों तक उसकी पूजा करें। फिर व्रत के आखिरी दिन उसे अपने आंगन की जमीन में गाढ़ दें। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं। साथ ही जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की शुरुआत 6 जुलाई, 2024 दिन शनिवार को होगी। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई, 2024 दिन सोमवार को होगा। इसके साथ ही कलश की स्थापना 06 जुलाई सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 07 बजकर 26 मिनट पर करना अच्छा होगा।

Back to top button