जल संकट के कारण कोशिमपाड़ा गांव के लोग जान जोखिम में डालकर पानी लाने के लिए कुएं में उतरने को मजबूर हैं..

इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं जो रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर पानी लाने की कोशिश कर रही हैं। महाराष्ट्र में लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। राज्य के कई क्षेत्रों में जल संकट गहराया हुआ है। जल संकट के कारण कोशिमपाड़ा गांव के लोग जान जोखिम में डालकर पानी लाने के लिए कुएं में उतरने को मजबूर हैं। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं, जो रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर पानी लाने की कोशिश कर रही हैं।

सूख चुका है कुएं का पानी
रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण गर्मी की वजह से कुएं का पानी भी सूख चुका है। इसके बावजूद रस्सी के सहारे महिलाएं कुंए में उतर रही हैं और जितना भी पानी मिल पा रहा है, उतना पानी निकाल पा रही हैं।
बोरधापाड़ा गांव में भी यही थे हालात
इससे पहले बोरधापाड़ा गांव से भी ऐसी खबर सामने आई थी। लोग कुएं से पानी लाने के लिए 2 किमी पैदल चलकर पानी ला रहे थे। एक महिला ने बताया था कि उसके गांव में 2 कुएं हैं, लेकिन वो सूख गए हैं, इसलिए उन्हें पहाड़ी के नीचे से पानी लाना पड़ रहा है, जोकि 2 किलोमीटर दूर है।
प्रशासन से पानी की सुविधा की मांग
महिला ने बताया था कि वे दो किमी पैदल चलकर पानी लेकर आते हैं। इस दौरान कई महिलाएं चोटिल भी हो गईं। महिला ने प्रशासन से मांग है करते हुए कहा था कि उन्हें पानी की सुविधा जल्द से जल्द दी जाए।