अरब के इंफ्लुएंसर अमजद ताहा ने कश्मीर की तारीफ और इसे धरती का स्वर्ग बताया…

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 22-24 मई तक जी-20 की बैठक होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए कई देशों के प्रतिनिधि इन दिनों भारत में हैं। अरब के इंफ्लुएंसर अमजद ताहा भी आए हैं। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कश्मीर की तारीफ की और इसे धरती का स्वर्ग बताया है। उन्होंने लिखा, “यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं बल्कि कश्मीर है। यह धरती का स्वर्ग है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस जगह ने पृथ्वी की रक्षा की है और यह जलवायु परिवर्तन का जवाब हो सकता है।

उन्होंने लिखा, “यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं है। यह भारत है। यह कश्मीर है जहां G20 होगा। इसे पृथ्वी पर स्वर्ग कहा जाता है। यह एक ऐसा स्थान है जिसने पृथ्वी को संरक्षित किया है। यह जलवायु परिवर्तन का समाधान हो सकता है।” उन्होंने आगे लिखा, ”हम देखते हैं कि मुस्लिम, हिंदू, सिख और ईसाई सभी शांति से रह रहे हैं और भविष्य के लिए नवाचार और विकास में योगदान करते हुए अपनी इस भूमि का आनंद ले रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”कश्मीर यह सुनिश्चित करता है कि अशांति और हिंसा के बावजूद इसकी सुंदरता लोगों को मंत्रमुग्ध करती है। आज भी प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो की बात सही साबित हो रही है। अगर फिरदौस बार रू-ए ज़मीन अस्त, हमीन अस्त-ओ हमीन अस्त-ओ हमीं अस्त। यानी कि पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है, तो वह यहीं है।”

Back to top button