आज ही करें ईसीआईएल में जूनियर टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए ईसीआईएल में जूनियर टेक्नीशियन पदों पर आवेदन का अंतिम मौका है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो आज यानी 16 जनवरी 2024 को क्लोज कर दी जाएगी। ऐसे में वे अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन कर लें।
आवेदन पत्र ईसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट esil.co.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने आईटीआई (2 वर्षीय)- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन/ फिटर ट्रेड में उत्तीर्ण किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप के साथ पोस्ट क्वालिफिकेशन में एक वर्ष का कार्य करने का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
इस तरीके से भरें एप्लीकेशन फॉर्म
- अगर आपको इस भर्ती में आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो आप यहां दिए जा रहे बिंदुओं को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esil.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में जाकर करेंट जॉब ओपनिंग लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- अब आप नए पेज पहले रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिक के लिए 275 के लिए पद, इलेक्ट्रीशियन के लिए 27





