बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए कल से करें आवेदन

बिहार बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) आवेदन की तिथि जारी कर दी है। सक्षमता परीक्षा के लिए उम्मीदवार 26 अप्रैल, 2024 से आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदव करने की अंतिम तिथि 04 मई, 2024 निर्धारित है।

कौन हो सकता है परीक्षा शामिल
ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) में आवेदन भरा है और परीक्षा शुल्क जमा किया है, लेकिन किसी कारणवश वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

सक्षमता परीक्षा (प्रथम) में अनुत्तीर्ण लोग इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जिन उम्मीदवारों का सक्षमता परीक्षा (प्रथम) में सफल होने के बाद प्रथम विकल्प का जिला आवंटन हुआ है, वैसे शिक्षक अभ्यर्थी भी बेहतर प्राप्तांक के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। साथ ही सफल होने वाले शिक्षकों को द्वितीय या तृतीय विकल्प का जिला मिला है और वो आवंटित जिला से संतुष्ट नहीं हैं वो भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

द्वितीय में मिले अंकों के आधार पर जिला आवंटन किया जायेगा। स्थानीय निकायों द्वारा राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष इस परीक्षा में शामिल होंगे।

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1100 रुपये आवेदन परीक्षा शुल्क देना होगा।

वर्ग के अनुसार पास प्रतिशत
सामान्य- 40%
पिछड़ा वर्ग- 36.5%
पिछड़ा वर्ग एनेक्शचर 1- 34%
अनुसूचित जाति एंव जनजाति- 32%
दिव्यांग- 32%
महिला- 32%

उम्मीदवार ध्यान दें
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों द्वारा खास कर पिता, पति का नाम, जन्म तिथि एवं योगदान की तिथि इत्यादि सही भरा गया है या नहीं, मिलान करने के बाद जमा किया जायेगा। फॉर्म भरते समय आधार, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, टीइटी, सीटीइटी, एसटीइटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब उस पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा।
इसके बाद आपको लॉगिन का सेक्शन मिलेगा।
अब New Candidate, Register New Candidate का विकल्प मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका न्यू रजिस्ट्रैशन फॉर्म खुल जायेगा जो कि, इस प्रकार का होगा –
अब यहां पर उम्मीदवार सभी जानकारीयां दर्ज करें।
अन्त में उम्मीदवार सबमिट कर दें।

Back to top button