Apple डेज सेल में iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर बड़ा डिस्काउंट

क्या आप भी नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो विजय सेल्स अपनी Apple Days 2026 सेल के साथ वापस आ गया है। इस सेल में iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 और iPhone Air समेत पूरी iPhone रेंज पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। ये सेल न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि 16 शहरों में मौजूद 160 से ज्यादा रिटेल स्टोर पर भी लाइव है।

खरीदार इन डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और रिवॉर्ड पॉइंट का फायदा उठा सकते हैं। iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16e इस तो इस सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। चलिए इन शानदार स्मार्टफोन डील्स के बारे में जानते हैं…

iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर डिस्काउंट

iPhone 16 (128GB) का एक्चुअल प्राइस वैसे तो 69,900 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान आप इस फोन को अभी सिर्फ 66,490 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही खरीदार स्टोर पर Axis, ICICI या SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 2,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत घटकर सिर्फ 64,490 रुपये रह जाती है।

इतना ही नहीं कुछ चुनिंदा डिवाइस पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे अपग्रेड करने की असली कीमत काफी कम हो जाती है। वहीं, iPhone 16 Plus (128GB) जिसकी कीमत वैसे तो 79,900 रुपये है, अभी सेल में सिर्फ 73,490 रुपये में मिल रहा है।

ऑनलाइन और स्टोर पर बैंक कार्ड के जानिए ये डिवाइस भी काफी सस्ते में मिल रहा है। उसी ऑफर का फायदा उठाने पर इसकी कीमत और भी कम होकर सिर्फ 71,490 रुपये रह जाती है। ओवरऑल देखें तो अभी इन दोनों डिवाइस को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।

iPhone 16e भी मिल रहा सस्ते में

Apple डेज सेल में iPhone 16e भी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को 59,900 रुपये में लॉन्च किया था, जो अब घटकर सिर्फ 55,690 रुपये में मिल रहा है। ग्राहक बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके 2,000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं।

Back to top button