कपल ने खरीदा 1950 में बना घर, मरम्मत करवाते वक्त दिखी अनोखी चीजें

लोग अक्सर नया घर खरीदना ही पसंद करते हैं क्योंकि उसमें मरम्मत करवाने की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती और घर को आधुनिक तरीके और नए डिजाइन के साथ बनाया जाता है. पर कुछ लोगों को पुराने घर खरीदाना भी बहुत पसंद आता है. वो उन्हें खरीदकर रेनोवेट करवाते हैं. ऐसा ही एक कपल ने भी किया. एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो (Woman renovate 1950 house) शेयर कर बताया कि उसे अपने 1950 में बने घर में क्या कुछ देखने को मिला. घर के अंदर काफी अनोखी चीजें थीं, पर जो सबसे अनोखी बात थी, वो थी दीवार में बना बेहद छोटा जरवाजा. महिला ने उस दरवाजे के इस्तेमाल के बारे में भी बताया.

इंस्टाग्राम यूजर एंजलीना के अकाउंट @_renovatingourhome पर वो घर के रेनोवेशन और उससे जुड़ी कई अन्य तरह की जानकारियों के बारे में बताती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो (Woman found secret things in 1950 house) पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक घर खरीदा जो 1950 के दौर में बना था. ये घर करीब 70 साल पुराना है, मगर जब एंजीलाना और उनके पार्टनर ने घर को खरीदा, तब उसे काफी हद तक रेनोवेट करवाया गया था. सारी पुरानी चीजें ढककर उसे नया रूप-रंग दिया गया था.

घर में नजर आईं खूबसूरत चीजें
पर एंजेलीना ने घर को रेनोवेट करवाने के दौरान उसके पुराने रूप को दोबारा देखने के लिए दीवार के पेंट, फर्श की कालीनों को हटाया. उन्हें दीवार के पुराने वॉलपेपर नजर आए जिसमें इमारतों के डिजाइन बने थे. इसके अलावा फर्श की कालीन हटाने पर उन्हें पुराने जमाने की लकड़ी की फर्श भी नजर आई. पर सबसे अनोखी चीज था दीवार में बना छोटा सा दरवाजा जो किचन में था. ये दरवाजा दूध की बोतल रखने के लिए था. जब बाहर से शख्स दूध लेकर आता, तो वो उसी छोटे से दरवाजे में बोतल रख देता और अंदर घर का मालिक दरवाजा खोलकर उस बोतल को निकाल लेता. उस दरवाजे में पुराने समय की एक बोतल भी पड़ी हुई थी. रेनोवेशन के दौरान एंजलीना ने उस दरवाजे को खत्म नहीं किया, बल्कि उसका इस्तेमाल करने लगीं. घर पूरी तरह रेनोवेट होने के बाद काफी खूबसूरत नजर आ रहा था.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि पुराना वॉलपेपर पेंट लगने के बाद भी खराब कैसे नहीं हुआ. एक ने कहा कि वॉलपेपर इतना खूबसूरत है कि उसका एक टुकड़ा कट कर के दीवार पर पेंटिंग की तरह लगाया जा सकता है.

Back to top button