चिराग पासवान के अलावा इन नेताओं के लुक्स लोगों को आते हैं पसंद
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/ग्फ्ज-2.jpg)
जब भी नेताओं का जिक्र होता है तो सभी के जहन में बस यही ख्याल आता है कि नेता हैं तो सफेद कुर्ता पायजामा पहनते होंगे और पेट निकला होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले के नेता खुद को फिट नहीं रखते थे और हमेशा हर कार्यक्रम में सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा कैरी करते थे। लेकिन जब से समय बदला है और नए नेताओं ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है तब से उनका लुक भी बदल गया है।
आज के समय में जितने भी युवा नेता हैं वो कुर्ता पायजामा तो कैरी करते ही हैं, लेकिन समय-समय पर वो अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाना नहीं भूलते। कई ऐसे नेता हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इस लिस्ट में चिराग पासवान से लेकर अनुराग ठाकुर तक का नाम शामिल है। इनके लुक्स से टिप्स लेकर लड़के भी अपना लुक बदल सकते हैं।
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/द्फ़्ग्फ़१११.jpg)
चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग पासवान की 2011 में एक फिल्म रिलीज हो चुकी है। भले ही ये फिल्म फ्लॉप हुई लेकिन आज के समय में चिराग का स्टाइल एक नंबर हिट है। सोशल मीडिया पर उनकी रील्स वायरल हो रही हैं। उन्हें इस वक्त नेशनल क्रश कहा जा रहा है। कुर्ते पायजामे से लेकर सूट-बूट तक में चिराग हैंडसम दिखते हैं।
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/व्ब्न्फ़२२२.jpg)
अनुराग ठाकुर
बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भले ही इस बार वो पीएम के मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन वो इसके बाद भी सुर्खियों में हैं। लड़कियां उनके लुक्स पर फिदा रहती हैं। अनुराग ठाकुर जगह के हिसाब से आउटफिट कैरी करते हैं। ऐसे में लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता है।
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/cgfbdf333.jpg)
आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बाला साहब ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे के लुक्स पर लड़कियां फिदा रहती हैं। उन्हें ज्यादातर लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहने देखा जाता है। इसके अलावा उनपर हर रंग की शर्ट काफी जचती है। आप आदित्य ठाकरे के लुक्स से टिप्स लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं।
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/फ़्घ्फ़्घ४४.jpg)
सचिन पायलट
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट स्मार्टनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वो ज्यादातर कुर्ते और पायजामे में ही नजर आते हैं। अक्सर वो कुर्ते के साथ सदरी भी कैरी करते हैं, जिनसे उनका लुक और भी ज्यादा अच्छा दिखता है।
![](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2024/06/fvghfg55.jpg)
राघव चड्ढा
पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा संग सात फेरे लिए हैं। राघव एक बार रैंप वॉक भी कर चुके हैं। कुर्ते पायजामे से लेकर अलग आउटफिट तक में वो बेहद हैंडसम लगते हैं।