मौत के वक्त जिस किसी के पास होती हैं ये चीजें, उन्हें ही मिलती है स्वर्ग में जगह…

मनुष्य को अपने कर्मो के फल जरूर मिलता है। जो व्यक्ति इस संसार में अच्छे कर्म करता है उसे स्वर्ग मिलता है और जो व्यक्ति बुरे कर्म करता है उसे नरक में स्थान मिलता है। यदि आप चाहते है की आपको भी स्वर्ग में स्थान प्राप्त हो तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे।
करें ये उपाय:
जिस व्यक्ति की मृत्यु नज़दीक होती है उस व्यक्ति के स‌िर के पास रखे तुलसी का पौधा या तुलसी का पत्ता उसके मस्तक पर रखे, ऐसे में यमदूत दोनों ही स्थितियों में व्यक्ति के पास नहीं आते शास्त्र कहते हैं तुलसी विष्णुप्रिया है, तभी तो भगवान के मस्तक पर शोभा पाती हैं।
जिस व्यक्ति की मृत्यु आने वाली हो तथा उसके प्राण उसके शरीर में अटके हो तो उसके मुहं में गंगाजल डाल दें, गंगाजल होने से तन और मन दोनों पवित्र हो जाते हैं। धर्मशास्त्र के अनुसार जब कोई शुद्धता से शरीर का त्याग करता है तो उसे यमदंड से राहत मिलती है।
Back to top button