अनुष्‍का की ताजा तस्वीरें आईं सामने, पति के साथ दिखी ‘विराट’ खूबसूरती

शादी के बाद ये जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके अलावा एंगेजमेंट की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें अनुष्‍का अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। फिलहाल अनुष्‍का और विराट रोम में हनीमून एंज्वॉय कर रहे हैं।
 

विराट और अनुष्का की शादी के 1 हफ्ते बाद भी फैंस उनकी रीसेंट तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में विरुष्‍का की कुछ और फोटो सामने आई हैं। इनमें से कुछ फोटो शादी के दौरान की और कुछ शादी के बाद की हैं।

 ये तस्वीरें विराट और अनुष्का ने अपनी दो दोस्तों के साथ खिंचवाई है। इसमें अनुष्का ने हाथों में रेड चूड़ियां पहने हुई हैं। साथ ही विराट के फनी फेस को देखकर अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

शादी के बाद ये जोड़ा बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके अलावा एंगेजमेंट की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें अनुष्‍का अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। फिलहाल अनुष्‍का और विराट रोम में हनीमून एंज्वॉय कर रहे हैं।

 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्‍शन पार्टी होगी। जिसके लिए विरुष्का पहले दिल्ली आएंगे और फिर मुंबई जाएंगे। 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक रिसेप्‍शन होगा। इस रिसेप्‍शन का कार्ड भी सामने आ चुका है।

जहां 21 दिसंबर के रिसेप्‍शन का कार्ड व्हाइट कलर का है। वहीं 26 दिसंबर के रिसेप्‍शन का कार्ड मरून कलर का है। बेहद सिंपल कार्ड के साथ अनुष्‍का ने अपने गेस्ट को इनवाइट किया है। इस रिसेप्‍शन में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button