अनुराग ठाकुर ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल, भावुक होकर बोले…

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरा जीवन लगाया है। पार्टी का हर कार्यकर्ता धूमल ने एक लड़ी में पिरोया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर चौगान में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह के नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान अनुराग ठाकुर की आखों से आंसू छलके तो भाजपा कार्यकर्ता भी खूब रोए

https://twitter.com/AHindinews/status/1583409576027639808?

अनुराग को देखकर महिला कार्यकर्ता भी आंसू नहीं रोक पाईं।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भावुक होने का मुख्य कारण सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री एवं उनके पिता प्रेम कुमार धूमल का इस बार चुनाव न लड़ना है। उन्होंने भावुक होकर कार्यकर्ताओं का उनके परिवार को दिए गए सम्मान व प्रेम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि (भावुक होकर) छोटे से जिला हमीरपुर से मेरे पिता को मुख्यमंत्री और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया है। जिस मंत्रालय में मैं केंद्रीय मंत्री हूं उस पद पर कभी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, चंद्रशेखर, लालकृष्ण आडवाणी सहित कई नेता सेवाएं दे चुके हैं। भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री के आंसू तक छलक गए और उन्होंने हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर वह काफी भावुक हो गए थे और मंच पर बोलने के उन्होंने काफी हिम्मत जुटाई है, लेकिन फिर भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी के लिए डटकर प्रचार करने की अपील की है।

Back to top button