राजकीय सम्मान के साथ होगा मार्शल अर्जन सिंह का अंतिस संस्कार, आधा झुकेगा ध्वज

इंडियन एयरफोर्स के एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार रात दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। अर्जन सिंह को शनिवार सुबर हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात को उनका निधन हो गया। आज मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन के शोक में आज दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अंतिम संस्कार के लिए अर्जन सिंह का शव दिल्ली में उनके घर पर लाया जा चुका है।

पीएम मोदी ने भी जताया था शोक:
अर्जन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध के समय उनके शानदार नेतृत्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता जब भारतीय वायुसेना ने उनके नेतृत्व में मजबूती से कार्रवाई की थी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत एयरफोर्स मार्शल अर्जन सिंह के दुभार्ग्यपूर्ण निधन पर शोक जताता है। हम राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करते हैं। मोदी ने ट्विटर पर मार्शल अर्जन सिंह से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
सौ करोड़ यूनिट बिजली, 10 हजार गांवों में पानी, ये हैं सरदार सरोवर बांध के बड़े फायदे
कैसे हुआ निधन:
शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अर्जन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद रात में उनका निधन हो गया। अर्जन सिंह ने 1965 में पाकिस्तान के साथ हुई जंग में अहम भूमिका निभाई थी। वह भारतीय वायुसेना के ऐसे अधिकारी थे, जिनपर पूरा देश गर्व महसूस करता है।
98 साल के मार्शल ऑफ इंडियन एयरफोर्स अर्जन सिंह भारत के ऐसे तीसरे सैन्य अधिकारी थे जिन्हें 2002 में राष्ट्रपति भवन में 85 साल की आयु में मार्शल ऑफ इंडियन एयरफ़ोर्स का सम्मान दिया गया। उनके अलावा 1971 की जंग के नायक एसएचएफ जे मानेकशा और भारत के पहले थल सेनाध्यक्ष के एम करियप्पा को फाइव स्टार रैंक से सम्मानित किया गया है। इन दोनों सैन्य अधिकारियों को फील्ड मार्शल रैंक मिला है।





