भारत को मिला एक और रन मशीन, ठीक विराट की तरह लगा रहा है शॉट

बाॅय ओवल के क्रिकेट स्टेडियम में अंडर 19 वर्ल्ड कप के खेले जा चुके रोमांचक मुकाबले में टीम इण्डिया का मुकाबला 19 जनवरी को जिम्बाब्वे के साथ हुआ, जिसमें जिम्बाब्वे को भारतीय युवा टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए 10 विकेट के बडे़ अंतर से हरा दिया।

अपने बल्लेबाजी से किया जिम्बाब्वे गेंदबाजों को चारों खाने चित्त
टीम इण्डिया के अंडर 19 क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज शुभम गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी का मुशायरा पेश किया और मात्र 59 गेंदों का सामना कर 90 रनों की पारी खेल डाली,जिसमें उन्होंने 152.54 के औसत से कुल 13 चौके और 1 छक्का जड़ा।
कोहली की तरह लगाता कुछ यूं शाॅट्स

इसी बीच बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के आॅफिशियरल ट्वीटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के मौजूदा क्तान विराट कोहली और अंडर 19 टीम इण्डिया के युवा बल्लेबाज शुभम गिल के शाॅट्स की तुलना करते हुए एक वीडियो दिखाया है। गौरतलब है कि अंडर 19 विश्व कप में शुभम गिल ने अपनी पारी के दौरान एक शाॅर्ट आर्म जैब शाॅट्स खेलकर सभी को हैरान कर दिया। आमतौरा इस तरह के शाॅट्स सिर्फ वहीं बल्लेबाज लगा सकता है जो काफी अऩुभवी हो।
BIG BREAKING: तीसरे टेस्ट से पहले इस युवा भारतीय खिलाड़ी की हादसे में हुई मौत, नम आँखों से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट
मिल गया अगला विराट कोहली
अपने आफिशिलय ट्वीटर अंकाउट से इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा कि, “इग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने जिस तरीके से शाॅट्स को खेला था,कुछ उसी तरह से युवा बल्लेबाज शुभम गिल ने दोहराया है।” आपको बता दें, पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में विराट ने शाॅर्ट आर्म जैब खाॅट खेलकर छह रन बटोरे थे। उनके इस असाधारण शाॅट्स के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने जमकर तारीफें की थी।





