अभी-अभी: हुआ एक और बड़ा ट्रेन हादसा, रांची से आ रही राजधानी एक्सप्रेस…यात्रियों में मची अफरा-तफरी

दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली के मिंटो ब्रिज के पास पटरी से उतर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन का इंजन और कोच पटरी से उतरा है। बताया जा रहा है कि बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।पीआरओ ने इसे एक छोटा हादसा बताया है।
यात्रियों

बता दें कि आज सुबह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र इलाके में हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस के सात डिब्बे ओबरा डैम के पास पटरी से उतरे गए। यह घटना सुबह 6.15 बजे हुई थी। जो डिब्बे पटरी से उतरे उनमें एसी के चार, जनरल के दो और एसएलआर का एक डिब्बा था।

अभी-अभी: श्रीलंका में स्विमिंग पूल में डूबकर इस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी की हुई मौत

गौरतलब है कि बीते तीन हफ्तों में यह चार रेल हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इस्तीफा पेशकश की थी। हालांकि उस वक्त पीएम ने उन्हें इंतजार करने को कहा था।

तीसरे केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में सरकार ने पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की कमान सौंपी है।

Back to top button