शराब पीने वालों के लिए एक और बुरी खबर, अब खरीदने से पहले सोचेंगे 100 बार

अप्रैल का महीना शराब पीने वालों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है। जिसके बाद शराब खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगे। अप्रैल माह से उत्तराखंड में शराब 15 फीसदी तक महंगी हो जाएगी। नई आबकारी नीति में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का जो प्रावधान किया है उसका शराब की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।
कैंटीन से मिलने वाली शराब भी 10 फीसदी तक महंगी हो जाएगी, क्योंकि सरकार ने इस पर 10 फीसदी असेस्मेंट फीस लगाने का फैसला लिया है। शराब की ठेकों की आनलाइन नीलामी आधार मूल्य निर्धारित करने के बाद की जाएगी।
प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर पर नई आबकारी नीति की अधिसूचना जारी करने की तैयारी की जा रही है। नई आबकारी नीति में शराब की कीमतों को यूपी के बराबर रखने कोशिश की गई है, ताकि वहां से तस्करी नहीं होने पाए।
-ठेकों की ई-नीलामी होगी।
-शर्तों के अधीन चार के समूह में दुकानों के ठेके लिए जा सकेंगे।
-बार के लाइसेंस फीस में भी होगी बढ़ोतरी।
-शराब की तस्करी रोकने के होंगे पुख्ता उपाय।
नियम और शर्तों को लेकर हो रहा है मंथन
ठेकों की ई-नीलामी को लेकर नियम और शर्त तैयार करने को लेकर आबकारी विभाग में मंथन शुरू हो गया है। विभाग में इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है कि आबकारी नीति को कब वेबसाइट पर अपलोड की जाए। आवेदन कब से मांगे जाएं और फाइनेंशियल बिड खुलने के बाद आन नीलामी किसी तारीख को शुरू की जाए। देसी शराब के ठेकों की नीलामी में भाग लेने के लिए शुल्क 22 हजार और अंग्रेजी शराब के ठेकों के लिए 25 हजार रुपये प्रति ठेका होगी।





