उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, 29 जनवरी को होगी वोटिंग

 तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को उलुबेड़िया लोकसभा और नोआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उलुबेड़िया सीट पर सजदा अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे उलुबेड़िया के पूर्व सांसद सुल्तान अहमद की पत्नी हैं। अहमद की मौत के चलते यह सीट खाली हो गई थी। 
उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान, 29 जनवरी को होगी वोटिंगतृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने बताया कि नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर सुनील सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कुछ महीने पहले कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष की मौत के चलते यह सीट खाली हो गई थी। इन दोनों सीटों के लिए उपचुनाव 29 जनवरी को होंगे, जबकि वोटों की गिनती 1 फरवरी को की जाएगी।
 
 
Back to top button